जाट आंदोलन दंगों के भगोड़े धर्मेंद्र हुड्डा की वीडियो के बाद अश्लील कंटेंट विवाद में घिरीं हरियाणवी सिंगर और डांसर सपना चौधरी के समर्थन में उनके पति वीर साहू सामने आए हैं। रोहतक के महम चौबीसी में हुई खाप पंचायत के बाद वीर साहू ने कहा, “महम चौबीसी के चबूतरे की अपनी मर्यादा है। यहां आकर अगर कोई निजी खुंदक निकालता है, तो उससे ज्यादा जलील आदमी कोई नहीं हो सकता। खाप के मंच का इस्तेमाल किसी को भी अपनी राजनीतिक रोटियां सेंकने के लिए नहीं करना चाहिए।” वीर साहू ने कहा कि धर्मेंद्र हुड्डा का सोशल मीडिया पर अपनी बात रखने का एक अलग तरीका रहा है, लेकिन उन्हें अपनी भाषा की मर्यादा बनाए रखनी चाहिए। विरोध करना हर किसी का अधिकार है, लेकिन उसका भी एक तरीका होता है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि उनकी धर्मेंद्र हुड्डा से कोई निजी बातचीत या संपर्क नहीं है। धर्मेंद्र हुड्डा ने वीडियो जारी कर सपना चौधरी पर हरियाणा की लड़कियों को बिगाड़ने का आरोप लगाया था। हुड्डा ने कहा था कि हरियाणा में डांस और सोशल मीडिया के जरिए जो अश्लीलता और फूहड़ता फैल रही है, उसके लिए कुछ एक्ट्रेस और डांसर जिम्मेदार हैं। इसके बाद इस मुद्दे पर चर्चा के लिए खापों ने महापंचायत बुलाई थी। पढ़िए, सपना चौधरी विवाद और खाप पंचायत पर क्या बोले वीर साहू… अब जानिए धर्मेंद्र ने सपना चौधरी पर क्या टिप्पणी की थी… सपना ने पोस्ट कर किया था पलटवार अब जानिए…वीर साहू और सपना चौधरी की कन्ट्रोवर्सी सपना ने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया विवाद तब सार्वजनिक हुआ, जब सपना चौधरी ने दिल्ली की द्वारका महिला कोर्ट में घरेलू हिंसा अधिनियम के तहत याचिका दायर की। उन्होंने आरोप लगाया कि वैवाहिक जीवन के दौरान उनके साथ कई बार मारपीट और दुर्व्यवहार किया गया। सपना का कहना है कि हालात इतने बिगड़ गए थे कि उन्हें अपना ससुराल छोड़ना पड़ा। फिल्म ‘मोमाकू’ के प्रीमियर से पहले बढ़ी चिंता सपना की ओर से एडवोकेट प्रीति सिंह ने कोर्ट में दलील दी कि उनकी फिल्म ‘मोमाकू’ जल्द रिलीज होने वाली है और उसका प्रीमियर भी होने वाला है। ऐसे में सपना को सुरक्षा की जरूरत है। वीर साहू किसी सार्वजनिक कार्यक्रम या फिल्म के प्रीमियर में पहुंचकर हंगामा कर सकते हैं। इससे सपना की सुरक्षा और उनके काम पर असर पड़ सकता है। मजिस्ट्रेट ने संपर्क न करने के आदेश दिए न्यायिक मजिस्ट्रेट निधि सिंह ने आदेश दिया कि अगली सुनवाई तक वीर साहू किसी भी माध्यम से सपना चौधरी से संपर्क नहीं करेंगे। उन्हें सपना के घर, कार्यस्थल या उनके आसपास जाने से भी रोका गया है। अदालत ने यह भी स्पष्ट किया कि प्रतिवादी किसी भी प्रकार की घरेलू हिंसा या उत्पीड़न नहीं करेंगे। कोर्ट ने संबंधित प्रोटेक्शन ऑफिसर और स्थानीय थाना प्रभारी (SHO) को आदेश दिया है कि वे अदालत के निर्देशों का पालन सुनिश्चित करें।
——————– यह भी पढ़ें :- हरियाणवी सिंगर बोले-अश्लील डांस देखने वाले इसी पंचायत में बैठे:खाप प्रधान ने कहा-फोन खोलते ही गंद दिखता; लड़कियां किसी के साथ भी भाग रहीं हरियाणा के महम चबूतरे पर हुई पंचायत हुक्के और अश्लील कंटेंट पर फोकस रही। पंचायत में कलाकारों और खाप प्रतिनिधियों ने अश्लीलता और सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएशन पर कई सुझाव दिए। पूरी खबर पढ़ें…