एक्टर थलापति विजय ने तमिल राजनीति में हीरो की तरह एंट्री की है। उनकी पार्टी TVK ने तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में 100 से ज्यादा सीटों पर बढ़त हासिल कर ली है। यानी विजय का CM बनना लगभग तय है। TVK की जीत में विजय के ‘लेडी लक’ को अहम माना जा रहा है। आज उसी ‘लेडी लक’ एक्ट्रेस तृषा कृष्णन का जन्मदिन है, जिनका नाम विजय से जुड़ता रहा है। तृषा तमिलनाडु चुनाव का रिजल्ट आने से पहले तिरुमाला मंदिर पहुंचीं, दर्शन किए और फिर विजय के घर पहुंचीं। 51 साल के विजय आज तमिल फिल्मों के सबसे बड़े स्टार हैं तो तृषा कृष्णन क्वीन ऑफ साउथ इंडिया कही जाती हैं। दोनों करीब 5 फिल्मों में साथ नजर आए हैं, जिनमें से 2023 में रिलीज सुपरहिट फिल्म लियो भी शामिल है। यह वही वक्त था जब विजय की पत्नी संगीता सोर्नालिंगम तलाक के लिए कोर्ट में लड़ाई लड़ रही थीं। इंडिया टुडे की रिपोर्ट के अनुसार, संगीता सोर्नालिंगम ने अपनी तलाक याचिका में पति विजय पर एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का आरोप लगाया था। हालांकि, उन्होंने किसी का नाम नहीं लिया था। विजय और संगीता ने 1999 में शादी की थी। दोनों के 2 बच्चे हैं। विजय ने हाल ही में तलाक अनाउंस करने के बाद तृषा के साथ पब्लिक अपीयरेंस दी। कई लोगों का मानना था कि तलाक के बाद दोनों ने रिश्ता ऑफिशियल कर दिया है। इसी बीच विजय के बॉडीगार्ड ने एक पोस्ट शेयर की जिसमें लिखा था, अब अफवाह क्लियर करने का समय आ चुका है। आज जब तमिलनाडु विधानसभा चुनाव का रिजल्ट आ रहा है, आज ही तृषा अपना जन्मदिन मना रही हैं। तृषा सुबह सबसे पहले तिरुमला मंदिर गईं और दोपहर होते-होते विजय के घर पहुंच गईं। साउथ मीडिया पोर्टल की रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि चुनाव के नतीजे आने के बाद दोनों शादी की घोषणा कर सकते हैं। हालांकि दैनिक भास्कर इस दावे की पुष्टि नहीं करता। 43 साल की तृषा आज साउथ की सबसे कामयाब एक्ट्रेसेस में शामिल हैं। इस खास मौके पर जानिए, उनके क्वीन ऑफ साउथ बनने और थलापति से नाम जुड़ने की पूरी कहानी- फाल्गुनी पाठक के एलबम से तृषा की पहचान बनी 4 मई 1983 में तृषा कृष्णन का जन्म तमिलनाडु के मद्रास के पलक्कड़ अय्यर परिवार में हुआ। स्कूलिंग के बाद उन्होंने चेन्नई से कॉलेज की पढ़ाई की। कॉलेज के दिनों में तृषा ने मॉडलिंग करना शुरू की। उन्होंने मिस सालेम ब्यूटी कॉन्टेस्ट और फिर मिस चेन्नई का खिताब जीता। उन्होंने 2001 में फेमिना मिस इंडिया में भी पार्टिसिपेट किया, जिसमें फाइनलिस्ट रहते हुए उन्होंने ब्यूटीफुल स्माइल का टैग हासिल किया। तृषा ने तमिल फिल्म जोड़ी (1999) में साइड कैरेक्टर निभाकर एक्टिंग करियर की शुरुआत की। साल 2000 में तृषा फाल्गुनी पाठक के हिट म्यूजिकल एल्बम के गाने मेरी चूनर उड़-उड़ जाए में आएशा टाकिया के साथ नजर आई थीं। तृषा कृष्णन क्रिमिनल साइकोलॉजी पढ़ना चाहती थीं, लेकिन जब हेरा फेरी, भूल भुलैया बनाने वाले डायरेक्टर प्रियदर्शन ने उन्हें फिल्म लेसा लेसा (2003) मेजर रोल दिया, तो उन्होंने पढ़ाई अधूरी छोड़ एक्टिंग करियर में फोकस करने का फैसला कर लिया। तमिल इंडस्ट्री में पहचान बनाने के बाद उन्होंने 2004 में फिल्म वर्षम से तेलुगु सिनेमा में डेब्यू किया। इस फिल्म में वो प्रभास के साथ नजर आई थीं। इसी साल तृषा की थलापति के साथ तमिल फिल्म घिली रिलीज हुई, जो उस साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली तमिल फिल्म बनी। इस फिल्म से तृषा को साउथ इंडस्ट्री में स्टारडम हासिल हुआ। 2005-06 में तृषा की एक साथ 12 फिल्में रिलीज हुईं, जिनमें से ज्यादा हिट रहीं। इनमें से थिरुपाची ब्लॉकबस्टर रही। वहीं इसी समय आई उनकी एक्टर सिद्धार्थ के साथ आई रोमांटिक ड्रामा फिल्म नुवोस्तानांते नेनोद्दंताना भी कमर्शियली हिट रही। आगे तृषा ने लगातार हिट देते हुए इंडस्ट्री में मजबूत पकड़ बनाई। वो आज भी साउथ की हाईएस्ट पेड एक्ट्रेस हैं, जिनकी आने वाले सालों में 3 बड़ी फिल्में करुप्पू, विश्वंभरा और राम रिलीज होने वाली हैं। 2010 में अक्षय कुमार के साथ किया बॉलीवुड डेब्यू तृषा कृष्णन ने 2010 में रिलीज हुई फिल्म खट्टा मीठा से बॉलीवुड डेब्यू किया था। तृषा को करियर का पहला ब्रेक देने वाले प्रियदर्शन ने इसे डायरेक्ट किया था। इसमें वो अक्षय कुमार के साथ नजर आई थीं। शुरुआत में इस फिल्म को मिले-जुले रिव्यू मिले थे। ये तृषा के करियर की इकलौती हिंदी फिल्म है। ये फिल्म हिट रही, लेकिन फिर तृषा ने बॉलीवुड में काम नहीं किया। 25 साल के करियर में तृषा ने करीब 70 फिल्में की हैं, जिनके लिए उन्हें अब तक 5 फिल्मफेयर अवॉर्ड साउथ, तमिलनाडु स्टेट फिल्म अवॉर्ड और एक नंदी अवॉर्ड से नवाजा जा चुका है। रानी मुखर्जी, प्रीति जिंटा को कर चुकी हैं रिप्लेस बेहतरीन फिल्मों के अलावा तृषा ब्रांड एंडोर्समेंट से भी कमाई करती हैं। तृषा फैंटा इंडिया की एंबेसेडर रही हैं, जिसमें उन्होंने रानी मुखर्जी को रिप्लेस किया था। इसके अलावा स्कूली पेप प्लस के एड से प्रीति जिंटा को भी रिप्लेस कर चुकी हैं। इनके अलावा उन्होंने एक फेयरनेस क्रीम के एड से एक्ट्रेस असिन को रिप्लेस किया था। वो वोलिनी, जॉय और विवेल साबुन की भी एंबेसेडर रह चुकी हैं। फिल्में छोड़ने की शर्त रखी तो सगाई तोड़ दी साउथ इंडस्ट्री में कामयाबी हासिल करने के बाद 23 जनरी 2015 में तृषा कृष्णन की सगाई बिजनेसमैन वरुण मनियन से हुई थी। लेकिन कुछ दिनों बाद ही ये सगाई टूट गई। साउथ मीडिया पोर्टल मनोरमा को दिए इंटरव्यू में तृषा ने सगाई टूटने पर कहा था, मैं जिस इंसान से शादी करना चाहती थी, उसने मेरे सामने एक्टिंग छोड़ने की शर्त रखी थी तो मैंने सगाई तोड़ दी। मैं सिर्फ तब ही फिल्मों से ब्रेक लूंगी, जब मैं प्रेग्नेंट रहूं। अगर मुझे लीड रोल न मिलें, तो मैं कैरेक्टर रोल करूंगी, लेकिन मैं आखिरी सांस तक एक्टिंग करूंगी। कभी कहा था तलाक पर विश्वास नहीं करती, फिर लगे तलाक करवाने के आरोप सगाई टूटने के बाद इंडिया ग्लिट्स तमिल को दिए इंटरव्यू में तृषा ने कहा था, मैं तलाक पर विश्वास नहीं करती। मैं कई ऐसे शादीशुदा जोड़ों को जानती हूं जो गलत कारणों से रिश्ते में हैं। वो बेहद नाखुश हैं। वो शादी में हैं सिर्फ बच्चों के लिए। मैं ऐसी शादी नहीं चाहती। मैं सही वक्त और सही पार्टनर के मिलने पर ही शादी करूंगी। मैं प्यार में पड़ना चाहती हूं, शादी मेरे लिए सेकेंड्री है। इसके बाद तृषा का नाम बाहुबली एक्टर राणा दग्गूबाती से जुड़ा। दोनों कुछ सालों तक रिलेशनशिप में रहे, लेकिन फिर दोनों का ब्रेकअप हो गया। हालांकि दोनों ब्रेकअप के बाद भी दोस्त रहे। विजय से नाम जुड़ा तो डायरेक्टर ने कहा- तृषा को घर से नहीं निकलना चाहिए लिंक-अप रूमर्स से चर्चा में बनीं हुईं एक्ट्रेस तृषा पर हाल ही में डायरेक्टर आर. पार्थिबन ने एक विवादित टिप्पणी की। वो पहले तृषा के साथ काम कर चुके हैं। बाफ्टा अवॉर्ड में डायरेक्टर से तृषा की तस्वीर दिखाकर उस पर रिएक्शन मांगा। इस पर उन्होंने कहा, ‘इसे कुछ दिनों तक घर पर ही रखना चाहिए। अगर वो बाहर न निकलें तो ज्यादा अच्छा होगा, क्योंकि इस समय काफी दिक्कतें चल रही हैं।’ एक्ट्रेस ने लगाई थी फटकार वीडियो सामने आने के बाद तृषा ने डायरेक्टर के आपत्तिजनक बयान पर सोशल मीडिया पर लिखा- मेरी तस्वीर और नाम एक असिस्टेंट के कहने पर आखिरी समय पर उस इवेंट में इस्तेमाल किया गया। माइक पर बोलने से कोई बात समझदारी नहीं बनती, बेवकूफी ही रहती है। ऐसी बातें कहने वाले के बारे में ज्यादा बताती हैं, न कि जिसके बारे में कहा गया है उसके बारे में। विवाद बढ़ने पर डायरेक्टर ने आधिकारिक तौर पर सोशल मीडिया के जरिए पछतावा जाहिर किया था। …………………………………….. फिल्मी हस्तियों से जुड़ी ये स्टोरीज भी पढ़ें- पुण्यतिथि: ऋषि कपूर को सलमान के पिता ने धमकाया:राज कपूर ने सिगरेट पीने पर पीटा, दाऊद के साथ चाय पी, कभी अमिताभ का अवॉर्ड खरीदा 30 अप्रैल 2020, 6 साल पहले सुबह खबर आई कि ऋषि कपूर अब नहीं रहे। कुछ दिन पहले तक वो गंभीर हालत होने के बावजूद हॉस्पिटल स्टाफ को हंसाते तो कभी गाना सुना रहे थे। दैनिक भास्कर से बात करते हुए ऋषि कपूर की इकलौती बेटी रिद्धिमा कहती हैं, ‘सब अचानक हुआ, वो बहुत डरावना दिन था। अचानक एक खालीपन आ गया। एक सूनापन, उनकी जिंदगी उनकी मौजूदगी लार्जर देन लाइफ थी।’ पूरी स्टोरी पढ़ें…
………………………………………………. विनोद खन्ना की पुण्यतिथि, पिता ने पिस्तौल तानी:अमिताभ ने फेंका ग्लास, तो टांके आए: महेश भट्ट को धमकाया, आखिरी ख्वाहिश थी- पाकिस्तान जाना
लंबी कद-काठी, गोरी रंगत और गहरी आंखें। 18 साल की उम्र में कॉलेज के दिनों में कई लड़कियां विनोद खन्ना के लुक की तारीफ करती नहीं थकती थीं। सबका एक ही सुझाव था, ‘हीरो जैसे लगते हो, फिल्मों में जाओ’, लेकिन विनोद के पिता चाहते थे कि बेटा पढ़ाई पूरी कर खानदानी टेक्सटाइल बिजनेस संभाले। विनोद का बागी रवैया तभी शुरू हो गया था, जब उन्होंने पिता के कहने पर कॉमर्स के बजाय साइंस चुना। एक रोज उनकी कॉलेज पार्टी में कुछ फिल्मी हस्तियां पहुंचीं, जिनमें उस दौर के नामी हीरो सुनील दत्त और उनकी दोस्त अंजू महेंद्रू भी थीं। वो देखना चाहते थे कि टीनएजर्स किस तरह पार्टी करते थे। पूरी खबर पढ़ें…